• Call Us05262298661, 8004063174, 9415883958
  • Login

महत्त्वपूर्ण सूचना


Date: 27-09-2026

आदरणीय अभिभावकगण,
आप सभी को सूचित किया जाता है कि कल आए तेज़ तूफ़ान के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिर जाने से मार्ग अभी भी बाधित हैं। इसके अतिरिक्त, कई अभिभावकों ने कॉल एवं संदेश के माध्यम से सूचित किया है कि उनके क्षेत्रों में अभी तक रास्ते पूरी तरह साफ नहीं हो पाए हैं।
 
ऐसी स्थिति में विद्यालय वाहनों का सुरक्षित रूप से आवागमन संभव नहीं है। अतः विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दिनांक 28/09/2026 (सोमवार) को भी विद्यालय पूर्णतः बंद रहेगा।
 
विद्यालय पुनः खुलने की सूचना आपको उचित माध्यम से दे दी जाएगी।
 
आप सभी से सहयोग की अपेक्षा है।
असुविधा के लिए खेद है। ????