महत्वपूर्ण सूचना समस्त अभिभावकों को सूचित किया जाता है कि समय-सारणी के अनुसार दिनांक 30.09.2026 को विद्यालय में अवकाश निर्धारित था। परंतु पिछले कुछ दिनों से खराब मौसम के कारण विद्यालय में लगातार अवकाश हो चुके हैं। अतः विद्यार्थियों की पढ़ाई एवं परीक्षा कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए दिनांक 30.09.2026 का निर्धारित अवकाश स्थगित किया जाता है। साथ ही, दिनांक 26.09.2026 को खराब मौसम के कारण जो परीक्षा स्थगित कर दी गई थी, वह परीक्षा अब कल दिनांक 30.09.2026 को आयोजित की जाएगी। अतः सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों को दिनांक 30.09.2026 को विद्यालय भेजना सुनिश्चित करें, ताकि वे स्थगित परीक्षा में सम्मिलित हो सकें। धन्यवाद।
29 September 2026